मसूरी – पालिका सभासद गीता कुमाई ने मुहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए लगाई चौपाल।

मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने अपने वार्ड में चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं को सुना जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर बुलाये गये ताकि समस्याओं का समाधान मौके पर हो सके व जिनका समाधान नहीं हो पाया उसका प्रसास किया जायेगा।
पालिका सभासद गीता कुमाई ने मालरोड झूलाघर के समीप एक होटल के प्रांगण में चौपाल का आयोजन किया इस मौके पर उन्होंने बताया कि चौपाल में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई व उनके समाधान का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि चौपाल का उददेश्य है कि जनप्रतिनिधि घर घर जायें, मुहल्लों में चौपाल लगायें व उनकी मूलभूत समस्याओं को सुने व उसका समाधान करें। उन्होंने कहा कि यहां पर जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत आये है जो क्षेत्र में पानी व सीवर की समस्या का समाधान करेंगे, सड़कों की दशा सुधारने के लिए पालिका के अभियंता रमेश बिष्ट है वहीं साफ सफाई के लिए कीन संस्था के प्रबंधक अशोक है। ताकि जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी समय में बरसात आने वाली है ऐसे में नाले खाले खोलने जरूरी है इसके लिए एमडीडीए से कहा जायेगा ताकि बरसात में लोगों को परेशानी न हो सके। वहीं कहा कि कूड़ा पालिका या कीन संस्था को दें, इधर उधर न फेंकें। इस मौके पर विपिन गुप्ता, उमा भंडारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी, सहित मुहल्लें के नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts