जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रोहेला एवं जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने विकासखण्ड डुंडा के दूरस्थ गांव भेटियारा एवं बड़ेथ में चौपाल लगाकर जन समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में जिला पंचायत संगठन के अध्यक्ष एवं स्थानीय जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने क्षेत्र की ज्वलन्त समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धोन्त्री उपतहसील का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट की मांग पर तत्काल राजस्व निरीक्षक की तैनाती करने के निर्देश दिए
साथ ही धोन्त्री में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया एवं निर्माण एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर दो कक्ष तैयार करने के निर्देश दिए जहाँ ओपीडी संचालित की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रोहिला के साथ जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल, प्रधान भेटियारा कुशालमनी नोटियाल, प्रधान सिरी जीतम रावत, प्रधान धोन्त्री मोहन लाल बहुगुणा, प्रधान धनेटी हर्षमनी बहुगुणा, प्रधान बड़ेथ मनोज बिष्ट, प्रधान गढथाती, प्रधान नेपड़ माता प्रसाद, प्रधान भैंत मोहन लाल, डीडीओ केके पन्त, सीएचओ डॉo रजनीश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई खण्ड, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, तहसीलदार डुंडा, खण्ड विकास अधिकारी डुंडा, खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत जनपद के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…