देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 11वीं स्टेट वुशू चैम्पियनशिप का औपचारिक शुभारम्भ करने पहुंचे। सबसे पहले प्रत्येक खिलाड़ी के पास जाकर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत खिलाड़ियों द्वारा बुशू की डेमो फाईट दिखाई।
चैम्पियनशिप की तकनीकी निदेशक अंजना रानी ने वुशु खेल के बारे में बताया कि यह एक मिक्स मार्शल आर्ट गेम है। इस खेल में दो प्रमुख श्रेणियों होती हैं – संसौ और ताओलो। ताओलो में मार्शल आर्ट पैटर्न, एक्रोबेटिक मूवमेंट्स और तकनीक शामिल हैं। संसौ एक आधुनिक लड़ाई विधि और एक पूर्ण संपर्क खेल है। संसौ में मुक्केबाजी, किक (किकबॉक्सिंग), और कुश्ती शामिल है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संबोधित करते हुए कहा कि कला संगीत और खेल हमारी मानवीय उन्नति के परिचायक गुण हैं। हमारे राज्य में एक से बढ़ कर एक खेल प्रतिभाएं हैं। राज्य की खेल प्रतिभाएं लगभग सभी खेलों में नेशनल तथा इंटरनेशल स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक विखेर रही हैं। आज देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने तराशने तथा आगे बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी स्वयं ‘‘खेलो इंडिया’’ और ‘‘फिट इंडिया चेलेंज’’ जैसे लोकप्रिय अभियानों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…