भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में विकास कार्य लगतार जारी हैं – मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून : तपोवन में भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए बेमिसाल कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यों को लेकर समीक्षा की गई, साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर भी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी किए गए घोषणा एवं सकल्प पत्र के कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने भाजपा को लगतार प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने पर भी जनता का धन्यवाद दिया। बताया कि भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में विकास कार्य लगतार जारी हैं, जिस कारण भाजपा को जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।
इस मौके पर जिलाअध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल प्रभारी धूमन थलवाल, विधायक प्रतिनिधि सरोज कोठारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा पंवार, मंडल उपाध्यक्ष भीम चौहान, अर्जुन धवाण,त्रिलोक भंडारी,रमेश पुंडीर,गजेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts