मसूरी : शहर के झडीपानी में मध्य रात्रि हो हुई तेज बारिश ने एक मकान पर पुश्ता ढह कर गिर गया। जिससे मकान को भारी क्षति पहुंची लेकिन घर में सो रहा परिवार बच गया। नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व परिजनों वार्ता की व नुकसान का आंकलन लिया।
मध्य रात्रि को झडीपानी निवासी मुर्शरफ खान के आवास पर बड़ा पुश्ता गिर गया जिससे उनके कीचन, टायलेट व बाथरूम को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन परिवार बच गया जो वहीं सो रहा था। मौके पर निरीक्षण करने गये नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया गया है तथा शीघ्र पीड़ित परिवार को आपदा से मिलने वाली राहत राशि सात हजार रूपये जारी की जायेगी।
इस मौके पर मौजूद भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि झडीपानी में मुर्शरफ खान के मकान पर पुश्ता ढह कर गिर गया जिससे इनका नुकसान हुआ है जिसका निरीक्षण नायब तहसीलदार ने किया व जो भी मानक होगें उन्हें तत्काल राहत राशि दी जायेगी वहीं अगर बाद में अधिक नुकसान आंका गया तो प्रशासन व सरकार स्तर पर मुख्यमंत्री से राहत राशि की मांग की जायेगी। मौके पर मौजूद भवन स्वामी मुर्शरफ खान ने बताया कि रात को करीब तीन बजे भारी बारिश हुई जिससे राजन क्षेत्री का पुश्ता उनके मकान पर गिर गया उस समय बिजली भी बंद थी किसी तरह परिवार की जान बचाई लेकिन कीचन, कीचन में रखा सारा सामान, बाथरूम में रखी कपड़े धोने की मशीन सहित टायलेट में नुकसान हुआ है। इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…