मसूरी : मसूरी के इतिहास में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया व पुण्य का लाभ कमाया। शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से शुरू हो कर गांधी चौक लक्ष्मी नारायण मंदिर तक गई।
इस मौके पर हर्ष कुमार प्रबंधक मधुबन आश्रम ऋषिकेश ने कहा कि मसूरी में पहली बार जगन्नाथ यात्रा हो रही है जिसमें मसूरी के सभी संस्थाओं का सहयोग मिला है। भगवान जगन्नाथ यात्रा में दर्शन देते हैं जिसका लाभ सभी को मिलेगा व हर वर्ष यात्रा निकले इसका प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, कमला थपलियाल, सभासद गीता कुमाई, विजय बिंदवाल, नर्मदा नेगी, अनीता पुंडीर, अनीता सक्सेना, अनीता धनाई, सपना शर्मा, धनप्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, नागेेद्र उनियाल, सुरेश गोयल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…