देहरादून/विकासनगर : कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विकासनगर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर जगन्नाथ रथ यात्रा में प्रतिभाग कर भगवान जगन्नाथ जी का आर्शिवाद प्राप्त किया। इस दौरान परंपराओं के निर्वहन के साथ श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर वह समस्त राज्य वासियों के कल्याण एवं समृद्धि की प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि भगवान श्री जगन्नाथ, सुदर्शन जी प्रभु बलभद्र व माता सुभद्रा हम सभी को यश, सम्पन्नता, स्वास्थ्य और खुशहाली देवें।
रथयात्रा समिति की ओर से शुक्रवार को 25वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। श्री श्री जगन्नाथ भगवान की परिवार सहित पूजा-अर्चना के बाद फूलों इत्यादि से सजे सिंहासन पर श्री श्री जगन्नाथ, सुदर्शन जी फिर प्रभु बलभद्र व माता सुभद्रा को सिंहासन पर विराजमान किया गया। रास्ते में भगवान श्री श्री जगन्नाथ की माता महालक्ष्मी की सभी श्रद्धालुओं ने आरती उतारी गई और हल्दी से मिले चावल बरसाए गए।
रथ यात्रा के दौरान अरूण मित्तल, राजकुमर रोहिला, अजय बवेजा, मुकेश अरोरा, रविन्द्र कोहली, नीलू बिष्ठ, मनीष गुप्ता एवं अन्य श्रृ़द्धालुगण भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…