मसूरी : मसूरी पुलिस ने नशा जागरूकता सप्ताह के तहत नशे के खिलाफ मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया व लोगों को नशे से दूर रहने का आहवान किया। इस मौके पर गोष्ठी करने के साथ ही पर्चे भी वितरित किए गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा जागरूकता सप्ताह के तहत अभियान चलाया जो 28 जून तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, ने थाना मसूरी के समस्त पुलिस बल को अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों के सेवन एव अवैध व्यापार के विरुद्ध आम जन मानस को जागरूक करने हेतु आदेशित कर अभियान चलाया जिसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के तहत शहीद भगत सिंह चैक मेें आम जन मानस एव जन प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन कर मादक पदार्थों के सेवन एवं व्यापार के विरुद्ध जागरूक किया गया साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित किये गये। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि यह अभियान मसूरी के पूरे क्षेत्र में किया जायेगा ताकि लोगों को मादक पदार्थो सहित सूखे नशे के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं जो लोग नशे के अवैध व्यापार में लगे है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। जन जागरूकता अभियान के तहत पुलिस कर्मी व अधिकारी जन प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी भी कर रहे हैं व शहर में जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…