मसूरी : रविवार को लाइब्रेरी से डन्सविर्क कोर्ट होटल जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फ़ीट नीचे खाई में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लाइब्रेरी से डन्सविर्क कोर्ट होटल जाते समय छतरपुर मध्य प्रदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खड़ी चढ़ाई में पीछे आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट नीचे खाई में गिर गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में आशीष कुमार साहू और उनकी पत्नी रवीना सोलंकी सवार थी।
पुलिस ने बताया कि वह खुद कार से बाहर निकालकर होटल पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। बताया कि दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं ।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…