मसूरी : शहर के गजी बैंड (आईटीबीपी गेट) के समीप एक पर्यटक कार और स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। वहीँ स्थानीय लोगों दोनों चोटिल युवकों को निजी वाहन से उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा दोनों। युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
स्कूटी सवार चोटिल युवक राजवीपीन और अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह माल रोड के एक होटल में कार्यरत हैं व झील से मसूरी की ओर आ रहे थे लेकिन गजी बैंड के समीप एक हरियाणा नम्बर की अनियंत्रित कार उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी एवं उन्हें चोटें आई हैं।
वहीँ कार सवार पर्यटकों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह पांच लोग राजस्थान से केम्पटी फॉल घूमने आये हुए थे व केम्पटी फॉल से घूम कर मसूरी होते हुए लौट रहे थे तभी रास्ते मे मोड़ पर कार स्कूटी से भिड़ी गई। व स्कूटी सवार युवक स्कूटी में हुए नुकसान का खर्चा मांग रहे हैं।
बता दें कि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नही करवाई गई है, व ना ही कोई समझौता हुआ है।
राम मंदिर में एसआईटी की जांच चौथे दिन भी जारी, बयानों की वीडियोग्रॉफी कराई गई,…
उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने इटली के लिए 1000 किलो लीची…
उत्तराखंड में कुल 34,421 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं, प्रदेश भर में 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड…
मैक्रों ने पीएम मोदी को भारतीय भाषा में संबोधित करने की कोशिश करके सबका ध्यान…
श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 27 चिकित्सकों ने चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं ली…