मसूरी – अतिक्रमण हटाने गई टीम भाजपा नेताओं के भिडने पर बैरंग वापस लौटी।

मसूरी : शहर के पुराने टिहरी बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगरपालिका की टीम का भाजपा नेताओं को आपस में भिड़ने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। पुराने टिहरी बस स्टैण्ड से अतिक्रमण कर बनाये गये तीन खोखों को हटाने गई पालिका की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो भाजपा के नेता आपस में भिड़ गये। भाजपा मसूरी मंडल के कोषाध्यक्ष व पूर्व सभासद छावनी नरेंद्र पडियार व भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार अवैध खोखों के समर्थन में खडे़ हो गये जबकि भाजपा नेता व छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश व मुकेश धनाई खोखा हटाने का समर्थन करने लगे। जिस कारण दोनों नेताओं में तीखी नोकझोंक व बहस हो गई। व माहौल काफी गर्म हो गया जिस पर पालिका की टीम बिना खोखा तोड़े बैरंग वापस लौट आयीं। मसूरी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है और सरकारी संपत्तियों पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है इसी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया जिसके बाद पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम पुराने टिहरी बस स्टैंड पहुंची जहां पर भारी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे जिसमें कुछ भाजपा नेताओं ने अवैध अतिक्रमण हटाने का समर्थन किया तो कुछ ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिस पर पालिका की टीम मौके से हट गई व बैरंग लौट आयी। इसके बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कुछ दिन का समय दिया गया है कि वह स्वयं अवैध अतिक्रमण हटा लें अन्यथा पालिका को पुनः कार्रवाई करनी पड़ेगी। मौके पर मौजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी यूडी तिवारी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है और यहां पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटा दें अन्यथा नगर पालिका को स्वयं अतिक्रमण हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है और किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कुछ लोगों को ही अतिक्रमण के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और उसका खुला विरोध करेंगी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

12 hours ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

13 hours ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

14 hours ago