टिहरी/जौनपुर : अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की मौके पर मौत हो गईं। जबकि तीन लोग घायल हो गये। इस घटना से पूरे जौनपुर विकासखंड में शोक की लहर छा गई।
जौनपुर ब्लाक मुख्यालय में शपथ ग्रहण करने जा रहे नैनबाग क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के वाहन टाटा इंडिगो कार यूके 07 जीरो जेड 1953 पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे ग्राम पंचायत टटोर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रताप लाल पुत्र पंचम लाल उम्र 52 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय निवासी जयबीर सिंह पंवार ने बताया कि उक्त वाहन पर क्षेत्र के नव निर्वाचित प्रधान व अन्य लोग सवार थे जो अपने शपथ ग्रहण में ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ जा रहे थे कि गरखेत से करीब एक किमी चड़ोगी गांव के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से निकला बोल्डर इतना भारी था कि स्थानीय लोगों के साथ थाना थत्यूड़ से घटना स्थल पहुंचे पुलिस व 108 के कर्मियों ने बमुशिकल टटोर के प्रधान के शव को बाहर निकाला, जबकि वाहन में सवार कु0 नीतू ग्राम प्रधान मुनोग, अर्जुन रावत व एक अन्य को मामूली चोट आई है। इस घटना से पूरे जौनपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। बताया गया कि हाल ही में ग्राम प्रधान की रिक्त सीट पर उन्हें प्रधान चुना गया था व वह ब्लाक मुख्यालय शपथ ग्रहण करने जा रहे थे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…