देहरादून : राजधानी देहरादून के गलज्वाड़ी इंदिरानगर निवासी मन बहादुर थापा की पुत्री अंजना थापा का भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (अंडर 20) में चयन हुआ है। पिछले दिनो अंजना थापा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शिविर कार्यालय में भेंट की थी और नैशनल खेलने के लिए आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया था। शुक्रवार को मंत्री ने भाजपा की ज़िला मंत्री एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष को अंजना के घर भेजकर उन्हें नैशनल खेलने के लिए सहायता राशि प्रदान की। मंत्री ने अंजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर गलज्वाड़ी की प्रधान लीला शार्मा, अंजना के पिता मन बहादुर थापा, भाजपा ज़िला मंत्री संध्या थापा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया आदि उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…