मसूरी : पर्यटन नगरी में वीक एंड पर एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। मसूरी आने वाले पर्यटकों को मसूरी आने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। लाइब्रेरी से किंक्रेग मार्ग पर करीब दो किमी से अधिक लंबा जाम लगा रहा।
पर्यटन नगरी मसूरी में जाम के झाम से अभी तक लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है। रविवार को लाइब्रेरी से किंक्रेग मार्ग पर करीब दो किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं लाइब्रेरी से अकादमी मार्ग, मालरोड, लंढौर मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने से मसूरी आने में पर्यटकों को तीन से चार घंटे का समय लगा जबकि मालरोड पर भी लाइब्रेरी से हावर्ड होटल तक वाहनों की कतार लगी रही व लोगों को कुलड़ी से गांधी चौक तक जाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। जाम के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वही स्थानीय लोगों को भी जाम से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…