मसूरी : पर्यटन नगरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें तहत एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पहले कंपनी बाग मार्ग से पांच अतिक्रमण हटाये व उसके बाद बार्लोगंज, व झड़ीपानी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
एसडीएम, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता व पुलिस बल की टीम ने पहले कंपनी बाग रोड पर पांच अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। उसके बाद टीम बार्लोगंज पहुंची जहां पहले दृश्य अवरूद्ध कर रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया उसके बाद बार्लोगंज में एक दुकान ही सीढिया तोड़ी वहीं पालिका का कूड़ा रखने के लिए बनाया गया शेड तोड़ा वहीं बार्लोगंज में एक दुकान को सीज किया गया व उनसे कागज मांगे गये अगर कागज पूरे नहीं हुए तो उसे अगले चरण में तोड़ा जायेगा। इसके बाद टीम झडीपानी गई जहां अवैध निर्माण व झड़ीपानी मोड़ पर लगायी गई जाली को हटाया।
इस मौके पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि आज की अतिक्रमण ड्राइव लोक निर्माण विभाग की चार सड़कों पर किया गया। इसमें करीब 30 से अधिक अतिक्रमण हटाये गये। जिसमें पहला कैंपटी बस स्टैण्ड से कंपनी बाग, दूसरा गजि बैंड, तीसरा बार्लोगंज व चौथा झडीपानी क्षेत्र था। जिसमें कई लोगों ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटाये हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है उन स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा जिसमें एमडीडीए व नगर पालिका करेगी। लेकिन पालिका ईओ ने बजट की कमी बताई जिस पर एमडीडीए से सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दुबारा अतिक्रमण की शिकायतें आ रही है इस पर उन्होने कहा कि अतिक्रमण न हो इसके लिए तीन चार विभागों की एक टीम बनायी गई है जो रोज उन स्थानों पर जायेगी व फोटोग्राफी करेगी व रोज शाम को रिपोर्ट देगी। उन्होंने यह भी कहा कि बार बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जायेगी। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है अगर वहां दुबारा अतिक्रमण होता है तो जिस विभाग के आधीन वह क्षेत्र होगा उनके अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी, पालिका कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता पुषपेंद्र सिंह, एसएसआई गुमान सिहं नेगी के साथ ही विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…