मसूरी – नगर पालिका के तत्वाधान में गाड़ी खाना में लगाए गए 300 पौधे।

मसूरी : नगर पालिका परिषद के तत्वाधाम में गाड़ीखाना लैडफिल को हराभरा करने के संकल्प के साथ यहां वृहद वृक्षारोपण पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व डीएफओ कहकशां नसीम की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष एवं डीएफओ ने पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर करीब 3 सौ पौधे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व स्कूली बच्चों के माध्यम से रोपे गये।


नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में गाड़ीखाना में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि गाड़ी खाना मसूरी के लिए कलंक था और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आये थे तो उन्होने भी इस कूड़ा डंपिग स्थल को हटाने की बात कही थी। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि गत वर्ष पूर्व इस डंपिंग स्थल को बंद कर दिया गया था और पहले चरण में यहां पड़े कूड़े को विभिन्न प्रकार के रसायनों से समाप्त किया गया व अभी भी थोड़ा स्थान बचा है जिसे शीघ्र ही ठीक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कूड़ा स्थल को साफ किया गया और अब दूसरे चरण में इस क्षेत्र को हराभरा करने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यहां खड़ा होना भी कठिन होता था उसकी दुर्गध लाइब्रेरी व अकादमी के इिंदरा भवन तक जाती थी। वहीं यहां की गंदगी भिलाडू जल स्रोत तक पहुंचती थी लेकिन अब यह नहीं होगा। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण में मसूरी की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, कीन, हिलदारी सहित मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, सनातन धर्म गंर्ल्स इंटर कालेज, सेंट लारेंस हाई स्कूल, घनानंद राजकीय इंटर कालेज, आरएन भार्गव इंटर कालेज व महात्मा योगेष्वर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया व इस मौके पर आहवान किया गया कि जिन्होंने पौधे लगाये हैं वह इनकी देखभाल भी करें कम से कम एक दो महीनें में यहां आयें व देखें। वहीं कहा कि पालिका भी अपने स्तर से पौधारोपण का निरीक्षण करती रहेगी। इस मौके पर डीएफओ कहकशां नसीम ने कहा कि यह क्षेत्र कूड़ा डंपिंग क्षेत्र था पहले इसको वापस जंगल में लाने के लिए ट्रीटमेंट किया गया। अब इसमें पौधा रोपण किया जा रहा है उसमें भी इस प्रकार के पौधे यहां रोपे जा रहे हैं जो इस भूमि में अच्छे से उग जायं। इसमें वन विभाग की ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगाये गये पौधा रोपण का दायित्व होटल विष्णु पैलेस ने लिया है उम्मीद है कि वह अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करेंगे। इससे पूर्व नगर स्वास्थय अधिकारी डा. आभास सिंह ने पूरे क्षेत्र को साफ करवाया व वहां से कूड़ा बिनने वालों को हटाया तब जाकर यह स्थान वृक्षारोपण के लिए तैयार किया गया। इस मोके पर पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, सरिता कोहली, सरिता पंवार, जसोदा शर्मा, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

16 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago