मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि इन दिनों मसूरी शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पालिका पूरा सहयोग कर रही है। क्योंकि शहर अतिक्रमण से त्रस्त हो चुका है।
उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वहीं पर्यटकों को भी इससे जूझना पड़ रहा था। वहीं स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था व हर स्मय दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण का हटाया जाना मसूरी वासियों के साथ ही अतिक्रमण हटाने से प्रभावितों के हित में भी है। क्योंकि पालिका का ध्येय है कि मसूरी शहर की पहाड़ों की रानी वाली छवि वापस लायी जाय। वहीं कहा कि जो लोग अतिक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं उन्हों व्यवस्थित तरीके से नियमानुसार रोजगार हेतु स्थान उपलब्ध करवाया जायेगा। यहीं कारण है कि नगर पालिका द्वारा इस अभियान के चलने से पहले ही चार पांच जगहों को वेंडर जोन बनाने के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। ताकि इससे प्रभावित पात्र लोगों को वेंडर जोन में विस्थापित किया जा सके। उन्होंने प्रभावित होने वालों से अनुरोध किया है कि वह किसी प्रकार के बहकावे में नहीं आयें या किसी प्रकार की राजनीति से बचें। पालिका द्वारा उनको विस्थापित करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
पालिकाध्यक्ष ने एसडीएम को पत्र लिख नालों पर से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेज कर मसूरी स्थित नालों पर हुए अतिक्रमण व अवैध अध्यासन को अवमुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि पालिका ने जनहित में नालों की सफाई करवायी जिसमें यह पाया गया कि पालिका व लोकनिर्माण विभाग के कुछ नालों पर अतिक्रमण किया गया है, बंद कर दिया गया है या उनका रूख मोड़ दिया गया है जिसके कारण बरसात में पानी सड़कों पर बहता है जिससे रोड क्षतिग्रस्त हो रही है, घरों व दुकानों को नुकसान हो रहा है। वहीं जनता को असुविधा का सामना करना पड रहा है। जिसमें लाइब्रेरी अशोका होटल के समीप नाला, पिक्चर पैलेस ड्राइवइन व नटराज होटल के समीप नाला, मसूरी गर्ल्स से एलिस्पेथ जाने वाला नाला, होटल बसंत पैलेस व बड़ा मोड़ के समीप होटल हार्ड रॉक का नाला, बार्लोगंज बाजार के समीप नाला, हेंपटन कोर्ट स्कूल को जाने वाला नाला, स्प्रिंग रोड मोती लाल नेहरू व हरनाम सिंह रोड का नाला, व कैमल्स बैक रोड माउंट रोज के समीप का नाला। उन्होंने इन नालों का भौंतिक चिन्हीकरण कर नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने ने निर्देश देने की मांग की है।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…