भद्रीगाड क्षेत्र के विद्यालयों को हरेला पर्व पर 5 हजार पौधे किए वितरित।

मसूरी : मसूरी वन प्रभाग के अतंर्गत भद्रीगाड रेंज में मुख्यमंत्री की पहल को धरातल पर लाने व प्रदेश को हराभरा करने के लिए इस क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों को हरेला पर्व के तहत 5000 फलदार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गये।
राजकीय इंटर कालेज नैनबाग, राजकीय इंटर कालेज म्यानी, राजकीय इंटर कालेज श्रीकोट, सरस्वती शिशु मंदिर नैनबाग, अटल स्कूल घोड़ाखुरी, एवम समस्त प्रथिमिक विद्यालय में पौध वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर भद्री गाड रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला लोकपर्व न सिर्फ एक पर्व है बल्कि एक ऐसा अभियान है, जिससे जुड़कर तमाम प्रदेशवासी बरसों से संस्कृति और पर्यावरण दोनों को संरक्षित करते आ रहे हैं. इसी मुहिम के अंतर्गत मुख्यमंत्री की पहल को पूर्ण रूप देने के लिए भद्रीगाड रेंज के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में पौध वितरण किया गया। स्कूलों, ग्रामीणों एवम सरकारी दफ्तर को अभी तक 5000 फलदार और औषधि पौधो का वितरण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया हरेला पर्व एक एहम हिस्सा है हमारी संस्कृति जो हमारे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। उत्तराखंड में सत्तर फीसदी जंगलों को हमें बढ़ाना है जो हमारे पहाड़ों को बचाएंगे। ग्रीष्म काल में वनाग्नि की घटनाओं के बाद यह एक अवसर है हमारे पास कि कैसे हम हमारे जंगलों को आने वाली पीढ़ी के लिए संजो के रखे। हरेला पर्व पर आंवला, बहड़, देवदार, बांज, पैया, नींबू, माल्टा, कपूर, आदि की पौध वितरण किया गया। समस्त क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री के सपने को साकार किया जा रहा है। जंगल है तो कल है, इसी सोच को हम सबको याद करके हमारे आने वाले कल के लिए निर्णय लेने है।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति, अर्जुन सिंह कंडारी, सुंदर सिंह पंवार, अनीशा पंवार, राजमोहन नौटियाल, महावीर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts