मसूरी – अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन हुआ मुखर, अतिक्रमण पर उठाये सवाल।

मसूरी : मसूरी शहर में प्रशासन के तत्वाधान एवं नगर पालिका परिषद के सहयोग से लगातार चल रहे अतिक्रमण की कार्यवाही के खिलाफ मसूरी मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया। व इसके खिलाफ श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक में नगर प्रशासन एवं नगर पालिका के तत्वाधान में चलाये जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। व्यापारियों का कहना था कि वह 35- 40 वर्षों से दुकानें संचालित कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के उनकी दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया है। जबकि उनके द्वारा नगर पालिका में किराया जमा किया जाता है जिसकी रसीदें उनके पास हैं। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण निष्पक्ष रूप से नही हटाया जा रहा है।

इस अवसर पर मसूरी मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के साथ ही अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा इसका पूरा विरोध किया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीब व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाएगा तो मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन खुलकर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में अतिक्रमण मालरोड से पूर्णतः हटा दिया गया था और अब 2022 में फिर से अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा पूर्व अध्यक्षों की काटी रसीद को गलत बताया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस अधिकारी के तत्वाधान में यह गलत कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल मसूरी में चल रही है। नगर पालिकाध्यक्ष, ईओ व प्रशासन मिल कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

इस मोके पर महामंत्री जगजीत कुकरेजा, धनप्रकाश अग्रवाल, संदीप साहनी, भरत कुमाई, अनंत प्रकाश, परमजीत कोहली, नागेंद्र उनियाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago