ऋषिकेश : हरेला पर्व के अवसर पर मुनिकीरेती में वन विभाग के शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा, जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमें अपने भविष्य को संवारना होगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा । उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक से जिम्मेदारी लेने के लिए कहा, साथ ही युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों पर ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही। इसके बाद मौके पर उपस्थित सभी वृहद स्तर पर यहां पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…