कांग्रेस ने कोरोना टेस्टिंग में गड़बडी़ का सरकार पर लगाया आरोप जांच की उठाई मांग, हरिद्वार महाकुम्भ का है मामला।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : हरिद्वार महाकुम्भ में कोरोना टैस्टिंग के नाम पर हुए महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने राज्य की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार पर लिप्त होने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कुम्भ घोटाले से राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की पोल खुल गयी है, दिन में जीरो टॉलरेन्स ओर रात को भारी बैलेंस के साथ चलने वाली ये सरकार अब कोरोना जैसी गंभीर आपदा में अवसर तलाश रही है। उन्होंने इस घोटाले की सिटींग जज से उच्चस्तरीय जांच करवायेजाने की मांग की।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विजेंद्र गुसाईं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, विजेंद्र नौटियाल, सभाषद बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, देवराज बिष्ट, भूपेश कुड़ियाल, कमली भंडारी, पवित्रा राणा, राखी, गंगा पंवार सहित युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, राकेश रावत, सुधीश पंवार, सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

9 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

11 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

11 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

11 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago