रूद्रपुर : कृषि एवं कृषक कल्याण व जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजनान्तर्गत 54.44 करोड़ रूपये की धनराशि का विभागवार अनुमोदन किया। बैठक का शुभांरभ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप जलाकर किया।
उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों में तेजी लाकर पूरा किया जाये। यदि किसी स्थान पर बोरवेल लगाने में सफलता नहीं मिल पाती है तो उसके स्थान पर नये स्थान चिन्हित कर बोरवेल लगाये जाये। उन्होंने समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर भी पूरी संजीदगी से कार्य करते हुए समाधान करने के निर्देश दिये।
बैठक में विधायक शिव अरोरा, गोपाल सिंह राणा ने भी विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों का सम्बन्धित अधिकारियों से शतप्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद की सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, गोपाल सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनु गंगवार, मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा हयांकी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनिता चुफाल रतूड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, डीएसटीओ नफील जीमल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 एसबी पाण्डे, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य चन्द्र शेखर मुडेला, अमर शंकर यादव, अनिमा, उदय सिंह, आसमा बेगम, कुलदीप कौर, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, पूनम रानी, रंजीत सिंह, सभासद अनिल कुमार, दीपक काण्डपाल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जिला योजना समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…