देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून के कालीदास मार्ग स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में देहरादून के गुनियालगांव में बनने जा रहे सैन्यधाम निर्माण तथा शौर्य दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित निर्माण से सम्बन्धित सभी अधिकारिगण उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री जोशी ने शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।जिसमे अधिकारियों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया गया की प्रदेश भर में शौर्य दिवस मानने को दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है ।शौर्य दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी देहरादून में आयोजित किया जाएगा। मंत्री जोशी ने शौर्य दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शौर्य दिवस पूरे प्रदेशभर में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर अपर सचिव धर्मसत्तु, ज़िलाधिकारी सोनिका, निदेशक आरएस रावत, उप निदेशक कर्नल एमएस जोधा, कर्नल आर एल थापा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…