हल्द्वानी : शनिवार को मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा निजी भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, नेटवर्क समस्या आदि से सम्बन्धित 91 शिकायतें दर्ज हुई।
• मण्डलायुक्त ने बताया कि लगातार जनता दरबार में जमीन से जुड़े फ्रॉड के बड़े मामले आ रहे हैं। इन मामलों को अवैध भूमि की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के समक्ष रखा जायेगा और इस तरह की अवैध जमीनों के मामले में अंकुश लगाया जाएगा। बरसात के समय सर्प दंश के सम्बन्ध में सभी अस्पतालों को एंटी वेनम रखने, शहर में अमृत योजना, सीवरेज, गैस पाइप लाइन द्वारा सड़क खुदान व सड़कों में ससमय भरान न होने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…