देहरादून : उत्तराखण्ड को जैविक कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाये जाने के लिए और जैविक खेती के बारे में ज्ञान अर्जन के लिए उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल यूरोपीय देशों यथा जर्मनी, इटली तथा स्विट्जरलैण्ड का दिनांक 25 जुलाई से 03 अगस्त तक भ्रमण करेंगे। इस प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश के 06 मा0 विधायकगण व विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।
यह भ्रमण दल यूरोपीय देशों में जैविक कृषि के विकास के लिए अपनायी जा रही आधुनिकतम तकनीकों का अध्ययन करेगी। साथ ही, यह दल प्रदेश में होने वाले मोटे अनाजों यथा मडुवा, झिंगौरा, चौलाई इत्यादि के निर्यात के लिए भी संभावनाओं की तलाश करेगा।
इस दौरान, जर्मनी में जैविक कृषि की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था आईफोम-ऑर्गेनिक्स इण्टरनेशल एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एक समझौता भी होगा, जो उत्तराखण्ड में जैविक कृषि आन्दोलन के विकास को और आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेगा।
विदित हो कि जर्मनी में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के साथ-साथ कर्नाटक एवं सिक्किम के कृषि मंत्री एवं उनका प्रतिनिधिमण्डल भी जर्मनी जाऐगा।
प्रतिनिधिमण्डल में सम्मिलित
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा, मनोज तिवारी, हरीश सिंह, राम सिंह कैड़ा, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह गड़िया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…