मसूरी : नगर पालिका क्षेत्र के लंढौर बूचरखाने में भारी बारिश के बाद सड़क पर नदी की तरह बहते पानी व उसमें बहती स्कूटियों के बाद पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर गया व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से नाला खोलने का कार्य शुरू करवा दिया है।
विगत दिवस लंढौर बूचर खाने में नालियां व नाले बंद होने से भारी बारिश में सड़क पर इतना पानी आ गया कि वहां से निकलना कठिन हो गया था जिसमें चार स्कूटियां भी बह गई थी। इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका लगातार नाले खुलवाने का कार्य कर रही है जिसके तहत तीन चार नाले खुलवा चुके हैं। गत दिवस हुई भारी बारिश से बूचर खाने में जो भयावह दृश्य नजर आया उसके बाद तत्काल पालिका के अधिकारियों को नाला खुलवाने का कार्य शुरू करने को कहा गया व उन्होंने कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में जो अतिक्रमण किया गया है उसे भी हटाया जायेगा ताकि पानी नालियों व नाले में बहे। उन्होने यह भी बताया कि पालिका ने नगर क्षेत्र में नाले खुलवाने का कार्य शुरू कर रखा है वहीं अन्य नाले जो होटलों के आसपास है उनका चिन्हीकरण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि उनपर भी कार्रवाई की जा सके। वहीं जहां लोक निर्माण विभाग की सड़के है और वहां पर नाले बंद है उन्हें भी नाले खुलवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…