रामनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ” मन की बात ” में उत्तराखंड से समाज सेवा में लगे दो लोगो का जिक्र प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में उफरैंखाल के सच्चिदानंद भारती के जल संरक्षण के लिए किए गए कार्य व कौसानी के परितोष के गिलोय के पौधे की उपयोगिता पर किये गए प्रेरणादायक कार्य के लिए उल्लेख किया गया है। उनके इस कार्य को देश विदेश तक पहुचने से समाज को नई दिशा मिलेगी। राज्य में अकूत जड़ी बूटी का भंडार हैं और इसे पह्चानने की जरुरत है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रो में भी जल संकट गहरा रहा है और चाल खाल को बचाने की यह पहल जल सरक्षण के लिए बरदान साबित होगी।
प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने रामनगर के ढिकोली बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भागेदारी की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा बर्मा व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय , प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, बूथ अध्यक्ष सुयाल आदि अन्य ढिकुली गाँव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी लोगो ने बूथ पर बृक्षारोपण का भी कार्य किया।
रामनगर के ढिकोली में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम दिन ढिकोली बूथ पर सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…