देहरादून : भाजपा ने सोनिया गांधी की ईडी में पेशी के खिलाफ कांग्रेसी सत्याग्रह को कोंग्रेसी दुराग्रह बताते हुए राजनैतिक ड्रामा करार दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के इस विरोध को ‘चोरी पर सीनाजोरी’ कहते हुए जांच ऐजेंसियों को दबाब में लाने और जनता का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास बताया।
सुयाल ने कहा कि आज जब देश आज़ादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है तो देश की सबसे पुरानी और आज़ादी दिलाने का दावा करने वाली कॉंग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर हैं और जांच ऐजेंसियों के सामने पेश हो रहे हैं। लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कॉंग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का बड़ी बेशर्मी से विरोध प्रदर्शन करते हुए संवैधानिक जांच ऐजेंसियों पर दबाब की कोशिश करना। उन्होने सवाल करते हुए कहा कि अगर सोनिया या राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड केस में कुछ भी गलत नहीं किया है तो जांच का सामना करने से क्यूँ घबरा रहे हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा, बेहतर होता अपने सुप्रीम नेताओं के घोटालों से ध्यान हटाने के लिए आंदोलन करने बजाय कोंग्रेसी नेताओं को जनसरोकारों के लिए रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करना चाहिए । क्यूंकि केंद्रीय एजेंसियां इस तरह के राजनैतिक प्रपंचों से दबाब में नहीं आने वाली और देर सबेर घोटालों का सच सामने आ ही जाएगा कि किस तरह स्वतन्त्रता सेनानियों के आर्थिक सहयोग से शुरू एक राष्ट्रीय अखबार की हजारों करोड़ की संपत्ति को स्वतन्त्रता दिलाने का दावा करने वाली कोंग्रेस के ही शीर्ष नेताओं ने हड़प लिया। उन्होने कहा कि भाजपा और जनता सबको एहसास है, इस विरोध के पीछे कॉंग्रेस पार्टी का मकसद सिर्फ और सिर्फ जांच की प्रक्रिया को लंबा खिंचवाना और जनता का ध्यान बँटाना है क्योंकि वो खुद जानते हैं कि इस मामले में भी उनकी भ्रष्टाचार की दाल पूरी की पूरी काली है।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…