देहरादून : ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंर्तगत वर्ष 2025 तक उत्तराखंड में बाल लिंगानुपात को प्रति 1000 बालकों पर 1000 बालिकाएं करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ हर की पौड़ी से वीरभद्र महादेव मंदिर ऋषिकेश तक मंत्री रेखा आर्य की अगुआई में संकल्प कांवड यात्रा “मुझे भी जन्म लेने दो” शिव के माह में शक्ति का संकल्प का समापन वीरभद्र महादेव मंदिर ऋषिकेश में किया गया। यात्रा समापन पर उन्होंने हरिद्वार से नगें पांव यात्रा में सम्मिलित हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पिंकी आंगनबाड़ी केन्द्र रावली महदूद-12 हरिद्वार की चरणवंदना की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार/स्थानीय विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कावड़ यात्रा “मुझे भी जन्म लेने दो” का स्वागत करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाई, महिला बाल आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, उत्तराखण्ड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, ने संबोधन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाई, महिला बाल आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, उत्तराखण्ड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, पार्षद सुंदरी कंडवाल, कमलेश जैन, एसडीएम कलैक्ट्रेट शैलेन्द्र नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, उप निदेशक बाल विकास विभाग एस.के सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित बाल विकास विभाग के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…