मसूरी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाला चिंता का विषय है। इसमें जो सुयोग्य बच्चें है उनके भविष्य के साथ शार्टकट वाले रिश्वत देने वाले लोग हमारी ऐजेंसी को प्रभावित कर रहे हैं उसके बारे में विचार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इसका जो रिदम कांग्रेस के कार्यकाल में था उसके बाद जब मैं मुख्यमंत्री बना तो तब उस घोटाले को पकड़ा गया था और अब फिर से एक ऐसा घोटाला सामने आया है। ऐसा ही एक घोटाला उत्तरप्रदेश के समय बहुत पहले अधिनस्त सेवा चयन आयोग का आया था तब उसे निरस्त किया गया था। ऐसे में अगर इस तरह अत्याचार नई जनरेशन के साथ होता है तो इसे भंग कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को पकड़ा जाना चाहिए चाहे कोई कितना बड़ा भी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर देहरादून के मेयर सुनील गामा उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अमित भटट, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, नरेंद्र पडियार, विजय बुटोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…