मसूरी : आम आदमी पार्टी मसूरी शाखा की बैठक में प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले अनुभवों से सीख लेकर आपसी मतभेदों व मन मुटाव को छोड़ कर आगे एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें। व आने वाले पालिका चुनाव को लक्ष्य मान कर कार्य करें। उन्होेंने कहा कि आने वाला भविष्य आम आदमी पार्टी का है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिहं बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक भाजपा सरकार द्वारा जनविरोधी कार्यों को उजागर करने में असफल रहे है और विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर नया इतिहास स्थापित करेगी। उन्होंने भर्ती घोटाले पर भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य आगामी निकाय व लोकसभा का चुनाव है उसी के तहत पार्टी कार्य कर रही है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…