मसूरी : विगत दिनों मैगी प्वाइंट पर हुए चाकूबाजी की घटना में वांछित आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे न्यायालय में पेश किया गया।
मालूम हो कि विगत दिनों मसूरी देहरादून मार्ग स्थित नेगी पॉइंट पर कुछ युवकों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे। जिसमें भगत सिंह रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत शक्ति कॉलोनी हाथी बड़कला देहरादून ने थाना मसूरी में तहरीर दी जिसमें उनके द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि उनके पुत्र अजय रावत व विजय रावत अपने कुछ दोस्तों के साथ शादी के कार्ड बांटने मसूरी आये थे रात्रि में कोल्हूखेत मैगी प्वाईन्ट के पास एक रेस्टोरेन्ट में कुछ युवकों द्वारा उनके साथ कहासुनी होने के कारण मारपीट की गयी तथा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया जिस पर थाना मसूरी आरोपियों की तलाश व धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में चार अभियुक्त रवि ग्रोवर पुत्र नन्द लाल ग्रोवर, अँशुल राणा पुत्र जगजीत राणा, आशीष उपाध्याय उर्फ बजरंगी पुत्र सुनील कुमार, अभिषेक बजरंगी पुत्र अनिल शर्मा प्रकाश में आये। उक्त अभियुक्तों के प्रकाश में आते ही धरपकड़ के प्रयास तेज कर लगातार दबिशें दी गयी लेकिन चारों आरोपी अपने घरों से फरार हो गये थे। इसी क्रम में उक्त अभियोग से सम्बन्धित एक आरोपी अँश उर्फ अँशुल राणा को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पकड़ने वालों में पुलिस दल के एसएसआई गुमान सिंह नेगी, एसओजी के कांस्टेबल किरन कुमार, अजय कुमार व यशपाल कोतवाली मसूरी रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…