ऋषिकेश : पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF मौके पर पहुंची व घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 28 जुलाई 2022 को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस PWD तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई है जिसमे लगभग 60 से 65 यात्री सवार है।
उक्त डबल डेकर बस (UP 54 T 8131) जिसमे सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आये हुए थे, अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गई थी, तथा उसमें सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। बस को जेसीबी की सहायता से सीधा किया जा सका। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…