मसूरी : कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने राधाकृष्ण मंदिर में तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागी दारी करने के साथ ही जमकर नृत्य किया। इस मौके पर महिलाएं सजधज कर आयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल की पत्नी तनु उनियाल का गुलदस्ता देकर व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि तीज का पर्व महिलओं के सुहाग का पर्व है जिसमें अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की जाती है व महिलाएं श्रंगार कर आती है व कार्यक्रम में भागीदारी करती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई मनोरंजक प्रतियागिताएं रखी गई थी जिसमे महिलाओं ने प्रतिभाग किया वहीं इस कार्यक्रम में रैंप वॉक का विशेष आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजक सुषमा ने कहाकि यह कार्यक्रम सीमित साधनों से किया जा रहा है। महिलाओं ने तय किया कि यह घर की जगह सभी महिलाओं को एकत्र कर किया जाय क्योंकि उसका अलग आनंद होता है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताए रखी गई हैं। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी तनु उनियाल ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी व कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है व पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का अपना आनंद होता है। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, गीता कुमाई, सरिता पंवार, कार्यक्रम की सह संयोजिका संगीता बंगवाल, वंदना खंडूरी, भाजपा महिला मोर्चा अयध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के…
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की…
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…