रामनगर : भाजपा की राम नगर में चल रहे चिन्तन शिविर में सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों पर और कल्याणकारी योजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई ।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 2002 से 2017 तक हुए चुनाव में पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहा इस पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही राजनैतिक परीदृश्य में भाजपा के अलावा अन्य दलों की क्या स्थिति है इस पर भी चर्चा हुई। बैठक में सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियो पर विस्तार से विचार और जन कल्याणकारी योजनाओ को अंतिम छोर पर वैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल रहा है इस पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022 के चुनाव में जनता के बीच जाना है और ऐसी क्या योजनाये है जो सीधे लोगों को लाभ पहुचायेगी इस पर भी विचार गया। आगामी चुनाव में भागेदारी करनी है और सरकार की उपलब्धियां अहम है। जनहित में कुछ प्रमुख योजनाओं पर रोड मैप में चर्चा की जाएगी।
बैठक में सत्रों का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी एवं सुरेश भट्ट के द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वी एल संतोष,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,सह प्रभारी रेखा वर्मा , प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी , प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल, अजय भट्ट, नरेश बंसल, श्रीमती राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सुरेश जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, सहित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं उनके मंन्त्रीमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…