देहरादून : विश्व बाघ दिवस पर देहरादून के इद्रलोक होटल में बाघ जागरूकता को लेकर एक फोटो प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन दून आर्ट काउंसिल और वाइल्ड लाइफ इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ बतौर मुख्यअतिथि सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम और रंजन कुमार मिश्रा अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव प्रशासन, उत्तराखंड ने किया। उत्तराखंड में बाघ संरक्षण के लिए फियरलेस बाघ नाम से शुरू हुई यह फोटो प्रदर्शनी आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगी। इस मौके पर ब्रिगेडियर अरीबन दत्ता, मेजर जनरल खत्री, जीओसी कमांड, सब एरिया देहरादून, मिस मोइना कुमारी सिंह, प्रिंसेस ऑफ रीवा के साथ ही बड़ी संख्या में वन्य एंव पर्यायवरण व बाघ प्रेमी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्रों ने शिरकत की। इस मौके पर आये सभी लोगों ने फोटो प्रदर्शनी की तारीफ की।
इस मौके पर सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह सराहनीय प्रयास है। इससे आम जनमासन के साथ ही भावी पीड़ी में बाघ संरक्षण को लेकर जागरूकता आयेगी। उन्होंने कहा पिछले कुछ सालों में बाघ संरक्षण की दिशा में उत्तराखंड ने काफी अच्छा काम किया है। हमारे जिम कार्बेट में टाइगर की संख्या बढ़ी है। बाघ संरक्षण का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…
गाजियाबाद पुलिस में तैनात एक सीओ के परिवार की तबीयत कथित तौर पर फफूंदयुक्त केक…
आरोपी और उसके साथियों ने 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ…
बेस अस्पताल श्रीनगर में गंभीर ब्रेन इंजरी का सफल ऑपरेशन, दिल्ली निवासी तीर्थयात्री के सिर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की बैठक होगी. मंत्रिमंडल…
नैनीताल हाईकोर्ट में उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. आज सरकार ने कोर्ट…