विनय उनियाल
जोशीमठ : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश की कमान सौंपने पर सीमान्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व जुलूस के साथ जश्न मनाया। मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया।
सुबह जैसे ही खबर मिली कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंप दी है,सीमान्त भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे,दोपहर मे पूरे पैनखंडा जोशीमठ के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला,आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती व नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया के नेतृत्व में हुए जश्न कार्यक्रम मे बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल,जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,भाजपा नेता बद्री प्रसाद बगवाड़ी,राकेश भण्डारी,ऋषि प्रसाद सती,सुभाष डिमरी,अमित सती,नितिन ब्यास,रविन्द्र साह, संदीप नौटियाल,नितेश चौहान, प्रदीप फर्स्वाण, प्रदीप नौटियाल, हरीश सती, हीरा सिंह पंवार,भूपाल सिंह रावत, बसन्त लाल, मुकेश कुमार,विजय कपरूवाण, हर्षबर्धन भट्ट,व महाबीर बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…
मुनस्यारी में पातलथौड़ क्षेत्र में एक अति दुर्लभ और संकटग्रस्त लाल सिर वाला गिद्ध देखा…