मसूरी : भारत विकास परिषद के तत्वाधान में हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया व नृत्य किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब पुजा बन्नी ने हासिल किया।
कैमल्स बैक रोड स्थित एक सभाागार में भारत विकास परिषद हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष राजश्री रावत ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी व कहा कि यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष होता है जिसमें महिलाएं पूरे श्रृगार के साथ अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करती हैं, उन्होंने बताया की आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर उन महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जो अपने घर के काम काज व अन्य कारणों के चलते कहीं किसी कार्यक्रम में नही जा पाती।
वहीँ इस मौके पर परिषद की महासचिव शशि रावत ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समय समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य कराए जाते हैं, उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं व महिलाएं भी कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रही हैं।
इस मौके पर परिषद की सचिव शशि रावत, पुष्पा पडियार, सुनीता रावत, नीलम चौहान, प्रोमिला नेगी, गुड्डी देवी, कुसुम बधानी, विनिता तेलवाल, शिवानी, प्रतिमा, पूजा, अनीता, स्वाती, प्रीति, अल्का आदि मौजूद रही।
देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के…
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की…
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…