मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी का पर्यटन नगरी में शनिवार व रविवार को बाजार खोलने की अनुमति देने पर विशेष आभार व्यक्त किया है।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि विगत दिनों एसडीएम के माध्यम से मसूरी विधानसभा के विधायक व प्रदेश में कबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया था कि मसूरी पर्यटक स्थल है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैें लेकिन बाजार बंदी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है वहीं दुकानदार भी लंबे समय से कोरोना संक्रमण के चलते रोजगार से वचिंत हैं। इसलिए मसूरी में वीक एंड पर बाजार खोलने की अनुमति दी जाय ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो वहीं दुकानदारों को भी राहत मिल सके। मंत्री गणेश जोशी ने ज्ञापन का संज्ञान लिया व मसूरी को विशेष परिस्थिति में पर्यटन नगरी होने पर शनिवार रविवार को बाजार खोलने की छूट दे दी। जिससे व्यापारियों में खुशी की लहर व्याप्त है। भाजपा मसूरी मंडल ने मं़त्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया।इसी के साथ ही बंद पर्यटक स्थल खोलने की भी अनुमति दे दी है जिससे गन हिल व कंपनी बाग के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है तथा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बाजार खोलने का समय बढाने पर भी व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के साथ महामंत्री कुशाल राणा भी थे।
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…