मसूरी : नारी शक्ति मंच के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई वहीं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की पत्नी गीता धामी ने मसूरी विधानसभा सहित प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीज की हार्दिक बधाई दी व कहा कि सभी सुख समृद्धि से भरपूर हों।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका/ नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे शहर की महिलाओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने इसके लिए मात्र शक्ति का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं को तीज की बधाई दी व कहा कि कार्यक्रम में अनेक मनोरंजक कार्यक्रम किए गये जिसमें कैटवॉक, मेंहदी, हेयर स्टाइल, प्रश्नोत्तरी आदि थे। उन्होंने कहा कि तीज पर शहर में अनेक कार्यक्रम किए गये लेकिन पूरी मसूरी की महिलाओं को सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो पाया था जिस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंनेे गीता धामी, निर्मला जोशी सहित अन्य अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कबीना मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा सकलानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान क्यारकुली कौशल्या रावत, प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, राजश्री रावत, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमल शर्मा, पालिका सभासद सरिता पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान होटल एसोसिएशन मसूरी, वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी, होमस्टे एसोसिएशन आदि ने भी मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…