मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर घनानंद राजकीय इंटर कालेज के नीचे वन सुमन के पास एक पेड़ गिरने से मार्ग करीब एक घंटे बंद हो गया जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मसूरी देहरादून मार्ग पर पेड़ गिरने से मसूरी देहरादून मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने तत्काल मौके पर जेसीबी भेजी व वहीं पेड़ को काटने के लिए फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे व पेड़ को काटा जिसे जेसीबी से किनारे किया गया जिसके बाद रोड पर यातायात सुचारू हो सका। पेड़ गिरने के कारण करीब एक घंटे रोड बंद रहा जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान ने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर घनानंद कॉलेज के निकट पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे वहीं वन विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग, लोनिवि व फायर विभाग को सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंची फायर की टीम ने पेड को काटा व लोनिवि ने जेसीबी के माध्यम से पेड़ को रोड से किनारे किया। वहीं बिजली विभाग की टीम ने शट डाउन लिया व तारों को रोड से हटाया। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारू किया गया। पेड़ गिरने के कारण करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…