हिंडोलाखाल में बनेगी कुंजापुरी मंदिर की पार्किंग, स्थानीय लोगों ने जताया कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आभार।

नरेंद्रनगर : देवी दुर्गा के प्रसिद्ध कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को जल्द ही पार्किंग की सुविधा मिलेगी। शासन की ओर से हिंडोलाखाल में पार्किंग के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार भी व्यक्त किया है।
नरेंद्रनगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अथक प्रयासों से हिंडोलाखाल में पार्किंग के निर्माण को स्वीकृति मिल पाई है। कहा कि साल भर यहां मंदिर में दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिनके वाहनों के लिए यहां पार्किंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण यहां आए दिन जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि हिंडोलाखाल में वाहनों की पार्किंग बनने से कुंजापुरी मंदिर मार्ग में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। बताया कि पार्किंग के निर्माण को शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। 153.98 लाख रूपए से यहां पार्किंग का निर्माण का निर्माण किया जाएगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

14 hours ago