मसूरी : शहर कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस मसूरी में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं पूरे प्रदेश 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न शहरों में निकाली जायेगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में 9 से 15 तक तिरंगा यात्रा निकालेगी जिसके तहत मसूरी में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा 12 बजे दोपहर टिहरी बस स्टैण्ड से गांधी चौक तक निकालेगी। जिसमें सभी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पैदल चलेंगे। वहीं कहाकि कांग्रेस 5 अगस्त को देहरादून कांग्रेस भवन से राजभवन तक महगाई व बेरोजगारी के विरोध में कूच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है। वहीं जनता सरकार की नीति के खिलाफ आक्रोशित हो सडकों पर उतरने को मजबूर है। कांग्रेस प्रदेश सरकार की मंहगाई व बेरोजगारी का घोर विरोध करती है।
बैठक में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, महिमानंद, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, भरोसी रावत, रामी देवी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…