मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट जन्म दिन पर मिठाईयां बांटी। इस अवसर शहीद भगत सिंह चौक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के जन्म दिवस पर भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयेाजित कर मिष्ठान वितरित किया व उनकी दीर्घायु की कामना करने के साथ ही भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट का 52वां जन्म दिवस मनाया गया व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के नेेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा व प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढेगा। उन्होंने कहाकि उन्होंने एबीवीपी, युवा मोर्चा में कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जिसके फल स्वरूप उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनिल गोदियाल, अमित भटट, राकेश ठाकुर, सोभन सिंह मेहरा, सुधीर डोभाल, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, मुकेश धनाई, प्रोमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, आरएन माथुर, कमला थपलियाल, सोनिया राठौर, राजश्री रावत, अनीता धनाई, अभिलाष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…