देहरादून : आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ रूप से डूब चुकी है। हर दिन इस सरकार के अलग-अलग विभागों के भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं। मुख्य रूप से आजकल अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के भर्ती घोटाले राज्य की जनता की जुबान पर है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के घोटालों की जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। जांच के दौरान अब तक जिन एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं वह सब मोहरे हैं। हर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मतलब साफ है कि इसमें किसी न किसी बड़े ओहदेदार या सियासतदान का हाथ है। बिना किसी बड़े संरक्षण के इस प्रकार के घोटाले किया जाना संभव नहीं है। सरकार लीपापोती कर के घोटाले में संलिप्त किसी को बचा रही है।
प्रदेश संगठन समन्वयक बिष्ट ने कहा कि 2017 से लेकर अब तक अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई भर्तियों में लगातार घोटाले हो रहे हैं। पेपर लीक या अन्य गलतियों के कारण राज्य का बेरोजगार जो बड़ी आस लगाकर इन परीक्षाओं में शामिल हुआ उसके सपनों को सरकार ने चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार होता रहा और सरकार सोती रही यही कारण है कि आज अधिनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू जो कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं ने आयोग के अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया। राजू का इस्तीफा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गैरजिम्मेदारी का पुष्ट प्रमाण है।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसी सरकार को जो भ्रष्टाचार के कारण राज्य के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…