नैनीताल : केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि नैनीताल-भवाली राजकीय राजमार्ग जल्द सुचारू कर दिया जायेगा केंद्रीय मंत्री ने बताया कि व पहले दिन से लगातार हालात पर नज़र बनाने के साथ ही अधिकारियों से लगातार संपर्क में है कहा कि पाइंस के समीप जिस जगह पर 29 जुलाई को भारी भूस्खलन हुआ था वहा सड़क रिस्टोर करने में मौसम लगातार बाधा बन रहा है लेकिन प्रशासनिक इकाई व प्रांतीय खंड के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है शुक्रवार को केंद्रिय मंत्री ने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल से बात कर कार्य को तेज़ी के साथ पूरा कर सड़क जल्द सुचारू कर लोगो को राहत देने की बात कही। वही जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मौसम ठीक होने पर अगले दो तीन दिन में छोटे वाहनों के मार्ग खोलने को लेकर आश्वस्त किया है। जिलाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि मौके पर जे०सी० बी०मशीनों सहित अन्य माध्यमो से पूरी शक्ति के साथ कार्य कराया जा रहा है जिससे दो तीन दिन के भीतर भूस्खलन के चलते बंद पड़े प्रभावित राजकीय राजमार्ग को सुचारू कर दिया जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…