देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में 5 से 7 अगस्त तक चलने वाले 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन वर्ग का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक , वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकरियाँ प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी योजना है राज्य में इस योजना के शुरू होने के बाद अब तक पांच लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है मुख्यमंत्री ने कहा जब चुनाव हुआ था तो हमने उत्तराखंड की जनता के समक्ष कहा था सरकार आएगी तो हम नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करेगें तो प्रदेश की जनता ने हमे जीतकर इस कानून में मोहर लगाई और सबसे पहले नागरिक संहिता को कैबिनेट में लाये और जल्द ही ये कानून का रूप ले लेगा।
सीएम पुष्कर धामी ने सरकार की चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी उन्होंने कहा अब सबको काम करना होगा जो काम करेगा वो ही आगे बढ़ेगा अब शॉर्टकट रास्ते बंद हो गए है। उन्होंने कहा युवा मोर्चा से निकले लोग ही नेतृत्व कर रहे है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की प्रशिक्षण शिविर में संगठन का विचार, उसका उदभव और विकास, हमारी विचारधारा, देश की वर्तमान चुनौतियां एवं देश के नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत महाअभियान आदि विषयों को केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण शिविर के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं से अपना राजनीतिक दृष्टिकोण सुदृढ़ बनाने व व्यक्तित्व विकास के साथ संगठन को सर्वोपरि मानकर इस कालखंड के दौरान राष्ट्र आराधना में जुटे दायित्ववान कार्यकर्ताओं को सौभाग्यशाली बताया। कुंदन लटवाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशिक्षण का कार्यकर्ताओं को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा और सभी एकजुट होकर काम करेंगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्य कर रही है उन्होंने कहा अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…