ITBP के हिमवीर जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

विनय उनियाल

चमोली : तिरंगा अभियान पहाड़ों में भी जोर पकड़ने लगा है। तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को पहली बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर जवानों, अधिकारियों ने मिलकर आईटीबीपी परिसर से जोशीमठ मुख्य बाजार तक 7 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली।

इस तिरंगा यात्रा का में हिमवीर महिला जवान भी शामिल रही, जो जोश के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए नजर आए, यात्रा की कमान संभाले पहली बटालियन ITBP कमान्डेंट वेणुधर नायक और एस०एम बिजेंद्र सिंह चौहान की नेतृत्व में बल के हिमवीर जवान गाड़ी, स्कूटर, मोटर साईकिल सवार के साथ ही पैदल जवान हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा लहराते नजर आए। तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों द्वारा हर घर तिरंगा है हमारी शान, हिमवीर आईटीबीपी की जय, हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान से लेकर जयहिंद के नारे लगाए गए। वहीँ लोगों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सम्मान प्रदर्शित किया। इस यात्रा का नगर के लोगों ने भरपूर स्वागत किया। बता दें कि तिरंगा यात्रा के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts