मसूरी – लाइब्रेरी-किंग्रेग मार्ग पर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

मसूरी : शहर के लाइब्रेरी-किंग्रेग मार्ग पर ITBP गेट के समीप एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आपको बता दें कि लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम पर्वतीय डिपोकी एक बस बस स्टैण्ड से थोड़ा आगे जाते ही लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के समीप अचानक अनियत्रिंत होकर खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि बस में 39 लोग सवार थे सभी को चोटें लगी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।

लाइब्रेरी बस स्टैण्ड से दोपहर लगभग एक बजे देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। व बस लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के समीप सड़क से बाहर हो गई व आईटीबीपी को जाने वाले मार्ग पर अटक गई। जिसमें सभी 38 सवार घायल हो गये जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर, 108 व आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे व घायलों को निकाला। जिसमें कुछ को आईटीबीपी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया व कुछ को उप जिलाचिकित्सालय लंढौर भर्ती कराया गया।  जबकि अन्य को मामूली चोटें लगी हैं। मौके पर नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान, पुलिस, फायर व आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को बस से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। बस मसूरी से देहरादून जा रही थी जिसका आईटीबीपी गेट के समीप ब्रेक फेल हो गया व बस सड़क से बाहर गिर गई। जिसमें करीब चालक व परिचालक सहित 39 लोग सवार थे। घायलों को आईटीबीपी व उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए 108 व अन्य वाहनों से पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका सिंह मसूरी पहुंची व उप जिला चिकित्साल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे जिसमें 11 उप जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं इसमें एक गंभीर घायल है जिसे देहरादून रैफर कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि घटना की जांच करवायी जायेगी ताकि दुर्घटना का कारण पता लग सके।

 

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चालक के अनुसार बस के ब्रेक फेल हो गये व बस पलट गई लेकिन बड़ा हादस टल गया। अगर बस थोडा आगे जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सभी घायल ठीक है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना को देखते हुए दून मेडिकल कालेज, मैक्स व कोरोनेशन को भी अलर्ट कर दिया है कि अगर किसी घायल को ले जाना पडे तो वहां ले जाया जायेगा।

वहीँ उपजिला चिकित्सालय के डा. अभिषेक ने बताया कि अस्पताल में 11 घायल आये जिसमें एक गंभीर है, बाकियों का उपचार किया जा रहा है जिन्हें मामूली चोटें आयी है। इस मौके पर चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि जब बस स्टैण्ड से चली थी तो बिल्कुल ठीक थी लेकिन जैसे ही थोड़ा आगे निकली तो ब्रेक फेल हो गये व उन्होंने बस को पहाड़ पर टकरा दिया, लेकिन बस पहाड़ से टकरा कर खाई में गिर गई। बस में पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी सवार थे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी…

12 hours ago

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ.तन्वी…

12 hours ago

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का…

13 hours ago

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया,…

1 day ago