टिहरी : घनसाली विधानसभा के नैलचामी में जाख नामक स्थान पर एक महिला नदी के तेज बहाव में बह गई, सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन में जुट गई, काफी देर के सर्च अभियान के बाद महिला का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया।
इस सम्बंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 07 अगस्त 2022 को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि जाख नामक स्थान पर एक महिला बह गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF ने बताया कि उक्त महिला लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण लीला देवी नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की। नदी किनारे-किनारे गहन सर्चिंग के दौरान एक स्थान पर नदी के बीच मे पत्थरों में फंसा हुआ महिला का शव चिन्हित कर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को बाहर निकाला, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…